फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में अलर्ट

Mon, 27 Jul 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी राजेश कृष्ण ने एएसपी हरदयाल सिंह व सुभाष चंद्र गंगवार के साथ बैठक करने के बाद जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को चेकिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश के तत्काल बाद पूरे जिले में पुलिस हरकत में आ गई। जिला मुख्यालय पर सीओ आरएन सिंह, प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला व वरिष्ठ उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार पहुंचे।

उनके साथ बम निरोधक दस्ता व डाग स्क्वॉयड टीम भी मौजूद थी। पुलिस टीम ने वीमार्ट माल, मुख्य बाजार, विभिन्न दुकानों व संदिग्ध व्यक्तियों व सामान की जांच- पड़ताल की।
विज्ञापन


इसी दौरान टीम रोडवेज बस स्टाप पर पहुंची। यहां पर बसों, वहां रखे सामानों व यात्रियों की जांच-पड़ताल की। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वहां मौजूद सामान, रेल पटरी, पुल, यात्रियों व ट्रेनों के अंदर चेकिंग की।


इस दौरान शाह महोली चौकी प्रभारी संदीप सिंह समेत, तामसेनगंज, कोहना, सिविल लाइन, मंडी चौकी, रोडवेज, जेल पुलिस चौकी के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें