फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते का चाचा ही निकला मासूम का कातिल

Sat, 22 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
आरोपी विपिन शर्मा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मासूम का अपहरण कर रेप के बाद उसकी हत्या के मामलेव का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का बताया कि रिश्ते के चाचा विपिन शर्मा ने ही घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी विपिन की हरकतों से पुलिस को उस पर पहले से ही शक था। यह शक उस समय और पुख्ता हो गया जब कुएं से मासूम की लाश मिलने के बाद विपिन अस्पताल नहीं पहुंचा, जबकि इससे पहले वह लगातार बच्ची की तलाश में साथ रहा।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। उस पर बलात्कार, हत्या की धाराओं के साथ पॉस्को एक्ट की कार्रवाई की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम कशिश घर के बाहर खेल रही थी, तभी रिश्ते के ही चाचा विपिन शर्मा ने उसे दुकान से टाफियां दिलाईं।
विज्ञापन


इसके बाद चाकलेट दिलाने का लालच देकर खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका चिल्लाई तो उसने उसका मुंह दबा दिया। पहचान खुल जाने के भय से उसने गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद शव को खंडहर में पड़े कंबल में लपेटकर कुएं में फेंक दिया और भाग गया।

उन्होंने बताया कि बालिका की तलाशी के दौरान आरोपी के भाई ने ही कुएं से शव को बाहर निकाला था। इस दौरान विपिन भी वहां मौजूद रहा लेकिन शव को अस्पताल ले जाया गया तो वह वहां नहीं पहुंचा। स्थानीय पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से उसी दिन शक के आधार पर विपिन को दबोच लिया था।

पहले उसने गुमराह किया, लेकिन बाद में सच कबूल दिया। उसके कपड़ों में खून लगा पाया गया है। आरोपी विपिन  कन्नौज जनपद के कसबा मलिकपुर में ग्रिल वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। वह अविवाहित है। बालिका और आरोपी के कपड़ों  को कब्जे में लेकर पुलिस ने सुबूत के तौर पर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें