फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, दो भागे

Mon, 09 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम नगर से चोरी ट्रैक्टर बेचने आ रहे चोरों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर तीन बदमाशों को दबोच लिया।  हालांकि दो बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों ने पिछले महीने हुई ट्रैक्टर लूट की घटना को भी कबूल किया है। अभी पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित फोर्स के साथ रविवार की रात गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग चोरी

का ट्रैक्टर लेकर बेचने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने बूढ़ी गंगा-अटैना मार्ग पर घेराबंदी कर ली। ट्रैक्टर पर सवार होकर आते बदमाशों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पकड़े जाने के भय से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस थाने ले आई। यहां पर पूछताछ के दौरान इन्होंने अपने नाम जिला कांशीरामनगर थाना सिकंदपुर वैश्य

के गांव नकारा निवासी बबलू उर्फ डबलू गोस्वामी, राजकुमार उर्फ रजकू जिला बदांयू थाना उसैत के गांव नगला रमजी निवासी अवधेश राठौर बताए। ये भी बताया कि कन्हैया उर्फ कन्हई ठाकुर और संजीव यादव भाग गए हैं। वह लोग ट्रैक्टर बेचने जा रहे थे। कबूला कि यह ट्रैक्टर थाना सिकंदपुर वैश्य के गांव नगला गुलाल निवासी प्रदीप कुमार के हाते से 26 दिसंबर 2014 को चोरी किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इसकी जानकारी सिकंदपुर वैश्य थाना पुलिस को दी। वहां के दरोगा रणवीर सिंह ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। इनके साथ में ट्रैक्टर मालिक भी आया था। एसओ ने बताया कि पकड़े बदमाशों ने 5 जनवरी को थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर निवासी किशानपाल और रामकिशान से ट्रैक्टर भी इन बदमाशों ने ही लूटा था। फरार हुए बदमाश संजीव ने ये ट्रैक्टर रिश्तेदारी में खड़ा कर रखा है। उसकी बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें