फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद वृद्धा की हत्या

Mon, 31 Jul 2017 12:19 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
नगला दमू में घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। दो दिन पहले बाजार गई वृद्धा के हाथ-पैर बांधकर गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। गांववालों ने गन्ने के खेत में वृद्धा के शव को पड़ा पाया।
विज्ञापन


गांव नगला दमू निवासी जानकी प्रसाद की बेवा लौंगश्री (60) अपने घर में अकेली रहती थी। उसका बेटे भूरे (25) और रिंकू (23) दिल्ली में नौकरी करते हैं। 28 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे लौंगश्री पास के बाजार से अपना मोबाइल सही कराने गई लेकिन लौटकर नहीं आई।

दूसरे दिन पास ही रहने वाली उसके रिश्तेदार दिवारीलाल की पुत्री पुष्पा ने देखा कि उसकी गाय भूखी है तो उसने घर में वृद्धा को तलाश किया। वहां ताला लगा देख परिजनों को शक हुआ। उन्होंने 29 जुलाई को रिश्तेदारी में लौंगश्री की तलाश की। 30 जुलाई को सुबह गांव के बाहर स्थित गन्ने के खेत में लौंगश्री का शव पड़ा मिला। वृद्धा के हाथ गन्ने की आंक से बंधे थे। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे नवाबगंज एसओ प्रमोद कुमार शुक्ल और दरोगा यशपाल गौतम ने शव देखकर बलात्कार के बाद वृद्धा की हत्या किए जाने की आशंका जताई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के देवर रामचरन ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड की सुरक्षित
फर्रुखाबाद। रविवार को वृद्घा लौंगश्री के शव का डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव और डॉ. अनुज त्रिपाठी के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पीएम रिपोर्ट में वृद्धा लौंगश्री की गला और मुंह-नाक दबाने मौत होने की पुष्टि की गई। दुष्कर्म की आशंका को लेकर स्लाइड सुरक्षित कर ली गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें