मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट में 19
छात्रों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रशिक्षु
मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी ने कालेज पहुंच कर छात्रों के कमरों की तलाशी ली। इस
दौरान पुलिस ने लाठियां, सरिया बरामद कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने
चार छात्रों को हिरासत में लिया है।
दिल्ली के तिलक नगर निवासी अनुज
मालवियन बघार नाला स्थित मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रहा है।
गुरुवार को उसका कालेज के ही अमित सिंह जाट से विवाद हो गया था। इस पर
छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए थे।
अंबुज तोमर ने अनुज और उसके अन्य साथियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी।
गुरुवार की ही रात फिर दोनों पक्ष आमने-आमने हो गए और लाठियां सरिया चलने
से अफरातफरी मच गई। इसमें अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया
अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुज की तहरीर पर पुलिस ने अमित सिंह,
इम्तियाज, रजत कटियार, शिव शर्मा, विशाल, देवेश भारद्वाज, अनुज कुमार,
संदीप चौहान, सूरज शेरावत, अतिकर देहान,
विकास गूजर, दीपक चौधरी, मनीश
चंदेल, अमित शर्मा, विकास, हितेश खत्री, निशाबुल हक, आशीष चौहान, साहिद खां
के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। छात्र
गुटों में मारपीट की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रशिक्षु
मजिस्ट्रेट दिनेश मिश्रा, सदर तहसीलदार, आरपी चौधरी, सीओ सिटी योगेश कुमार,
मऊदरवाजा एसओ
सुनील यादव, फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह, शहर कोतवाल शिवमोहन
सिंह फोर्स के साथ मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां कालेज के संस्थापक बाबू सिंह
यादव दद्दू से वार्ता करने के बाद अफसरों ने दोनों गुटों के छात्रों को
बुला कर घटना की
जानकारी ली। यहां पर फोर्स ने इनको समझाया और हिदायत दी।
इसके बाद पुलिस फोर्स ने छात्रों कमरों की तलाशी लेनी शुरू की। छात्रों के
कमरों से पुलिस को कई लाठियां और कपड़ों से लिपटी सरिया बरामद हुई। कुछ
कमरों से तो भारी मात्रा में ईंटें बरामद हुई हैं।
इस दौरान पुलिस ने
कालेज से विकास गुजर, सूरज शेरावत, इम्तियाज और अनुज को हिरासत में लेकर
थाने भेज दिया। छात्रों का कहना था कि एक छात्रा से बात करने को लेकर झगड़ा
हुआ था। उधर, एसओ सुनील यादव ने बताया कि दोनों
गुटों के आपसी मनमुटाव के
कारण मारपीट हुई थी। कुछ कमरों से भारी मात्रा में ईंटें बरामद की गई। इस
दौरान पुलिस ने कालेज से विकास गुजर, सूरज शेरावत, इम्तियाज और अनुज को
हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। छात्रों का कहना था कि एक छात्रा से बात
करने को लेकर झगड़ा हुआ था।