फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता मौत

Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
हसनपुर में महिला की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जहानगंज। थाना क्षेत्र के बिढ़ैल गांव में एक विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गई। उसके घरवालों ने पति समेत अन्य ससुरालवालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पड़ोसी जिला हरदोई के गांव महमदपुर निवासी रामऔतार ने थाने में बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पति श्रीपाल, सास रानी देवी, जेठ ओमवीर, जेठानी और इनकी पुत्री संगीता के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। तहरीर में कहा गया है कि उसने ने पुत्री आरती (35) की शादी चार वर्ष पहले गांव बिढ़ैल निवासी श्रीपाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में 50 हजार रुपये नगदी की मांग करने लगे।

दहेज न मिलने पर कई बार इन लोगों ने आरती से मारपीट की थी और उसका उत्पीड़न करने लगे। मंगलवार रात श्रीपाल ने अपने भाई, भाभी और मां के साथ मिलकर उनकी पुत्री के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आनन-फानन में पुत्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें