फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने शादी से लौट रहे दंपति को लूटा

Wed, 01 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कोतवाली में बैठी पीड़ित महिला व बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने बुधवार को उम्मेद गांव के पास शादी समारोह से लौट रहे दंपति को तमंचे के बल पर लूट लिया। दंपति के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तो लुटेरे भाग निकले। लुटेरे हेलमेट लगाए थे। कोतवाली क्षेत्र के गंाव अताइपुर कोहना निवासी मुकेश अपनी पत्नी नीलम व बच्चे खुशी व अरनव के साथ एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी अपने मरेरे भाई आशीष की शादी में शामिल होने गए थे। बुधवार को दंपति व बच्चे बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


वे कायमगंज-बरखेड़ा मार्ग स्थित नगला उम्मेद गंाव के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। अचानक बाइक सवार बदमाशों के आ जाने से मुकेश बाइक लेकर गिर पड़ा। इस दौरान उसकी पत्नी नीलम चुटहिल हो गई। तभी लुटेरों ने तमंचा निकाला और जान से मारने की धमकी देते हुए मुकेश व उसकी पत्नी के गले से चेन, झुमकी व अन्य जेवर उतरवा लिए। मुकेश के चीखने पर कुछ ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाश भाग निकले।

दंपति की सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंची और दंपति को कोतवाली आई। जहां उन्होंने बताया कि लुटेरे उसकी दो तोले की सोने की चेन व दो तोले के झाले व अन्य जेवर लूट ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लुटेरे जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें