फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक व किराएदार के यहां से लाखों की चोरी

Tue, 07 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कार लूटेरे - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
प्राइवेट कंपनी के एजेंट के घर से चोर लाखों रुपये की कीमत के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने किराएदार के  यहां भी चोरी की वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन निवासी नत्थूलाल प्राइवेट कंपनी में एजेंट हैं। यह सोमवार की रात छत पर सो रहे थे। रात में चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने जीने की कुंडी बंद कर दी। यह कमरों में रखे बक्सों और अटैचियों को खोलकर नगदी और जेवर निकाल ले गए।

इसके बाद चोरों ने नत्थूलाल के यहां किराए पर रह रहे ओमशरन के कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर यहां से नगदी और जेवर चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह नत्थूलाल सोकर उठे तो जीने का दरवाजा अंदर से बंद देखकर दंग रह गए। यह पड़ोसी के घर से नीचे उतरे। घर में जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। किराएदार ओमशरन के कमरे का भी ताला टूटा था। ओमशरन परिवार के साथ ससुराल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नत्थूलाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। नत्थूलाल ने बताया कि चोर उसके यहां से 21 हजार रुपये नगद और करीब एक लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। चोर किराएदार के कमरे से भी सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। नत्थूलाल ने बताया कि चोर  प्राइवेट कंपनी के जरूरी कागजात भी चुरा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें