फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस के बच्चे को बचाने में गई किशोर की जान

Tue, 18 Jul 2017 12:13 AM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मृतक हरिओम का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला टिलियां में सोमवार को तालाब में डूब रहे भैंस के बच्चे को बचाने में किशोर की जान चली गई।
विज्ञापन


नगला टिलियां के अशोक का पुत्र हरिओम (14) ने कक्षा 8 पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला भूड़ से पास किया था। उसे कक्षा नौ में दाखिला दिलाया जाना था। हरिओम अपनी भैंस गांव से 500 मीटर दूरी पर चराने के लिए गया। वहां मौजूद तालाब में भैंस घुस गई और भैंस के पीछे-पीछे उसका बच्चा भी घुस गया। बच्चा डूबता देख हरिओम भी तालाब में घुस गया।
विज्ञापन


नतीजतन वह गहरे पानी में समा गया। दो घंटे बाद परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो उसका कहीं पता नहीं चला। तब परिजनों ने तालाब में उसकी खोजबीन की, जहां हरिओम का शव बरामद हो गया। शव मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान यूपी 100 की गाड़ी से पुलिसबल भी पहुंचा। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें