फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं था हेलमेट, सिर पत्थर से टकराया, मौत

Sat, 17 Feb 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kin of deceased - फोटो : kin of deceased
विज्ञापन
ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक साइकिल से टकरा गई। अनियंत्रित बाइक काफी दूर तक घिसटते चली गई। इसी दौरान युवक का सिर सड़के किनारे पत्थर से टकरा गया। हेलमेट न पहने होने से बाइक सवार के सिर में गहरी चोट आ गई थी। युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली के कटरी क्षेत्र के गांव हसनगंज गंडुआ निवासी सर्वेश कुमार (35) पुत्र रामनरेश की शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गांव शेरगंज में ससुराल है। उसके साले की दो दिन बाद शादी है। शादी की तैयारियों को देखने के लिए सर्वेश कुमार बाइक से ससुराल गया था। वहां से शुक्रवार की सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था। गांव गंडुओ मोड पर सामने से आ रहे साइकिल सवार गंगईया निवासी शेर सिंह (45) पुत्र सूरजपाल से जबरदस्त टक्कर हो गयी। बाइक फिसलती हुई एक पत्थर से टकरा गई। युवक हेलमेट नहीं पहने था, इस कारण उसका सिर पत्थर से लगा और गंभीर चोट आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। साइकिल सवार भी घायल हेा गया। युवक की मौत पर पत्नी देवकी व छोटे-छोटे सात बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक 18 जनवरी को साले की शादी में शामिल होने के लिए घर से बच्चों को लेने के लिए आ रहा था। ससुराल में साले की बारात की तैयारियां चल रही थी। युवक की मौत से घर व ससुराल में मातम की लहर दौड़ गयी। युवक अहमदगंज गांव में दर्जी का काम करता है। मृतक  एक मात्र कमाऊ सदस्य की मौत से घर में छोटे-छोटे बच्चों के भरण पोषण का संकट गहरा गया है। युवक भूमिहीन है, उसकी कुछ जमीन थी भी वह गंगा में कट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें