फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से गोंदकर छात्र की हत्या, शव खेत मेें फेंका

Sat, 28 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)।  घर से लापता छात्र की चाकुओं से गोद कर हत्या कर शव आलू के खेत में फेंक दिया गया। शनिवार दोपहर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एएसपी ने बताया कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। थाना क्षेत्र के गांव भरखा निवासी अमर सिंह कुशवाह मजदूरी करते हैं। उसका बेटा राजन (14) गांव के ही आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता था। वह शुक्रवार की शाम अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन


अंधेरा होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह खेतों में खोजबीन शुरू हुई । दोपहर बांद  गांव के ही रमेश के आलू के खेत में राजन का शव मिला। उसके शरीर पर चाकुओं से वार के निशान मिले। एएसपी अशोक कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने एएसपी को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं चल रही है। मृतक के पिता अमर सिंह ने बताया कि उसके तीन बेटों में राजन सबसे छोटा था। उसकी चार बेटियां है। इनमें एक की शादी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें