फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग से हड़कंप

Fri, 19 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अमेरिका के डलास में फायरिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। सरेशाम हुई घटना से अफरातफरी मच गई। इस घटना में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया निहालचंद्र निवासी विमल सक्सेना का पड़ोसी अमित शुक्ला से पुरानी रंजिश चल रही है। गुरुवार की शाम विमल का छोटा भाई अतुल घर के बाहर बैठा हुआ था।

उसी समय अमित ने उसे गालियां देना शुरु कर दी। जब अतुल ने इसका विरोध किया तो उससे साथ मारपीट कर दी। किसी प्रकार अतुल वहां से भाग निकला तो हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया।
विज्ञापन


इस बीच विमल ने बचाया तो उसे भी तमंचे की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। इस बीच फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई।

सरेशाम हुई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इस मारपीट की घटना में विमल, उसका भाई अतुल और बहन कल्पना, अल्पना दूसरे पक्ष से अमित शुक्ला, भाई रोहित, बहन ज्योति और मां हृदेशकुमारी घायल हो गई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें एक दूसरे के खिलाफ फायरिंग करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें