फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: बालक की निर्मम हत्या कर शव बाग में फेंका, गायब मिला चेहरे से मांस व आंखें

Thu, 10 Jun 2021 01:46 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

बालक आठ जून को लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की पर उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर बुधवार को यामीन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। गुरुवार सुबह गांव के फुरकान के बाग में उसका शव मिला।
विज्ञापन
बालक की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद के गजियाबाद गांव के जरदोरी कारीगर के लापता पुत्र का शव गुरुवार को अमरूद के बाग में पड़ा मिला। पिता ने कपड़ों से शिनाख्त की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन दिन पहले गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। कुकर्म की आशंका पर स्लाइड बनवाई गई है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी जदीद के मजरा गजियाबाद निवासी जरदोजी कारीगर यामीन मंसूरी का पुत्र अमान उर्फ फतेह अली (10) प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। मंगलवार सुबह 11 बजे वह लापता हो गया था। यामीन की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
 
विज्ञापन

गांव निवासी राधे गुरुवार सुबह मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीखमपुरा निवासी फुरकान के अमरूद के बाग में घास छीलने गया था। बाग में उसने बालक का क्षतविक्षत शव देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच यामीन भी पहुंच गए।

उन्होंने कपड़ों से पुत्र की शिनाख्त की। शव को जानवरों ने क्षतविक्षत कर दिया था। चेहरे पर केवल हड्डी ही रह गई थी। आंखें गायब थीं। सिर की ऊपरी हड्डी टूटी थी। दोनों हाथ भी जानवरों ने नोंच डाले थे। पास में एक जोड़ी चप्पल पड़ी थी।

छात्र का शव मिलने की सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी नितेश सिंह, कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा भी बाग पहुंचे। पुलिस ने पिता से जानकारी ली। पिता ने किसी रंजिश से इंकार किया है। खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें