फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर चोरों ने जेवर व रुपये किए पार

Sun, 27 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मकान के पीछे की दीवार मेें नकब लगाकर चोर ने कमरे में रखा बक्सा पार कर दिया और खेत में ले जाकर बक्से का ताला तोड़ उसमें रखे जेवर व रुपये लेकर चंपत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई और जांच पड़ताल की। गांव खलवारा निवासी मुकेश कुमार के मकान के पीछे की दीवार में शनिवार को चोरों ने नकब लगा दिया। कमरे में रखा चोर बक्सा निकाल ले गए। सुबह घर के लोगों को पूरी जानकारी हुई।
विज्ञापन


दीवार मेें नकब देखकर सभी लोग हैरान रह गए। गांव वालोें के सहयोग से मुकेश ने खेतों में खोजबीन करने पहुंचे तो हरिसिंह के खेत में बक्सा ताला टूटा हुआ पड़ा मिला। जेवर, रुपये और कपड़े गायब थे। मुकेश ने इसकी तहरीर थाने में दी। मुकेश ने बताया कि चोर एक चेन, एक अंगूठी, चांदी की पायल, 11 हजार रुपये और तीन साड़ी ले गए। दरोगा राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें