मकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये की कीमत के जेवरात और नगदी चोरी कर
ले गए। सूचना पर पहुंची गश्ती पुलिस ने मामले की जानकारी की। पुलिस ने
रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। गृहस्वामी केे घर से निकलने के तीन घंटे के अंदर
चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले
लिया है।
मोहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम अंबरीश अरोरा की स्टेट बैंक
रोड पर जूता-चप्पल की दुकान है। रविवार की रात 9 बजे अंबरीश परिवार के साथ
मकान में ताला डाल कर शहर में एक शादी समारोह में गए थे। उनके जाते ही
चोराें ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद कमरों के तालों तोड़कर
नगदी और जेवर पार कर दिए। रात करीब 11.30 बजे अंबरीश परिवार के साथ घर
पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर के कमरों का सामान फैला
पड़ा था। गली में भी कुछ सामान छितराया था।
चोरी की जानकारी रात में ही
गश्ती पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों
ने मोहल्ले के ही एक युवक पर शक जताया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
चौकी प्रभारी को भी फोन पर सूचना दी गई लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे।
दुकानदार ने बताया कि चोर 4.50 लाख के जेवरात और 11, 500 हजार रुपये नगद
चोरी कर ले गए। इनका कहना था कि वह लोग करीब तीन घंटा के लिए बारात में
शामिल होने के लिए गए थे। इनका कहना था कि चोरों को मालूम था कि रात को वह
लोग वापस लौट आएंगे। इसलिए उनके जाते ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।