फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे 40 हजार

Mon, 01 Jun 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की शादी में लिया कर्जा चुकाने के लिए बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही महिला के हाथ से बाइक सवार लुटेरे थैला छीन कर भाग  गए। मां-बेटी ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही चारों ओर जाल फैलाया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


गांव अल्लाहपुर निवासी ब्रम्हानंद की पत्नी सीमा देवी ने अपनी पुत्री नीरज के साथ कोतवाली आकर जानकारी दी कि वह बैंक आफ इंडिया से 40 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी कि रेलवे रोड पर दो बाइक सवार लुटेरे उसके हाथ से रुपयों वाला पालीथिन छीन कर अलीगंज की ओर भाग गए। इसकी सूचना पर तत्काल एसएसआई हरिश्चंद्र सिंह ने पुलिस को रवाना किया

और ब्राहिमपुर बार्डर पर लगे पिकेट को सतर्क कर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी। सीमा देवी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री नीरज की शादी में बरझाला निवासी अमरसिंह ने कर्ज लिया था। उसे चुकाने के लिए वह बैंक से रुपये लाई थी। जिस समय उसकी पुत्री नीरज रेलवे रोड पर लगे हैंडपंप से पानी पी रही थी तभी दो बाइक सवार लुटेरे थैला छीन ले गए। प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन


रूम सिंह यादव ने तत्काल कस्बा इंचार्ज शीलेष गौतम को मां बेटी द्वारा बताए स्थान पर जानकारी करने भेजा। महिलाओं ने जहां का घटनास्थल बताया था वहां के आसपास के दुकानदारों ने ऐसी घटना होने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है लेकिन फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें