फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में असलहा फैक्ट्री पकड़ी, संचालक गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली पुलिस ने तराई क्षेत्र में शनिवार रात छापा मारकर एक शस्त्र फैक्ट्री से बने व अधबने तमंचे तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी दधिबल तिवारी के निर्देशन में कुआंखेड़ा चौकी इंजार्च रामनरेश कठेरिया, एसआई अशोक कुमार पांडेय फोर्स के साथ बल्लू बेहटा मार्ग स्थित साहबगंज गांव के पास एक यूकेलिप्टस के बाग में छापा मारा। यहां पर असलहे बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई और संचालक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी पर उसने अपना नाम गौतम निवासी साहबगंज कोतवाली कायमगंज बताया। पुलिस को उसके पास से असलहे व उपकरण बरामद हुए। पुलिस उसे कोतवाली ले गई। चौकी प्रभारी ने बताया छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से 315 बोर तमंचा, एक 12 बोर बंदूक, दो 12 बोर के अधबने तमंचे, दो कारतूस के अलावा असलहे बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।  कोतवाली के कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी रामनरेश कठेरिया ने बताया कि गौतम व उसका बहनोई ह्रदेश निवासी दिऊरा मैसोना व असलहा मिस्त्री जगत सिंह निवासी मेरापुर पहले भी 2015 में असलहे बनाते गिरफ्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि उस दौरान असलहे मिस्त्री जगत सिंह से गौतम ने असलहे बनाने का प्रशिक्षण लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें