फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन लेने गए युवक से मारपीट, चौकी घेरी

Sat, 19 Aug 2017 01:08 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
चौकी प्रभारी से आरोपी के विरुद्ध मुकदमा लिखने की बात कहते विभिन्न संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राशन लेने के लिए लाइन में खड़े दो समुदायों के दो युवकों में मारपीट हो गई। इस पर दोनों ओर से समर्थकों का जमावड़ा लग गया। चौकी का घेराव किया गया। इस पर फोर्स को बुलाया गया, तब कहीं जाकर मामला रफा-दफा हो सका।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी कोहना में ग्राम अमेठी जदीद के रहने वाले बृजेश शर्मा का पुत्र सचिन राशन लेने के लिए देवेंद्र सिंह के कोटे पर गया था। आरोप है कि वहां पर नई अमेठी जदीद के नसीम खां के पुत्र मुइन ने उस पर अभद्र टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर मुइन ने गाली गलौज कर सचिन को मारापीटा।

सचिन ने इसकी सूचना गौरक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नन्हे शर्मा को दी। सूचना मिलने पर नंदी संकल्प सेना के अध्यक्ष विक्रांत अवस्थी, विशाल दुबे, विमलेश मिश्रा, सौरभ दीक्षित आदि मौके पर पहुंच गए। विक्रांत ने मामले की सूचना चौकी प्रभारी व एसपी को दे दी। मामला दो समुदायों का होने के कारण हरकत में आई पुलिस ने मुइन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इस पर उसके समर्थक भी पांचाल घाट चौकी पहुंच गए। दोनों ओर से भीड़ जमा होने पर हालात तनावपूर्ण हो गए। एसपी ने शहर कोतवाल अनूप निगम को मौके पर भेजा। एक पक्ष की ओर से मामले की तहरीर चौकी प्रभारी दिनेश गौतम को दी गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने नेताआें को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी कोतवाल ने शांत कर वापस कर दिया। मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें