फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर बकायेदारी में 41 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक्सईएन विद्युत ग्रामीण खंड रमेश चंद्र ने शनिवार को खंड कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक कर सरचार्ज माफी योजना के तहत उपभोक्ताओं के पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद शेखपुर गांव में अभियान चलाकर 41 उपभोक्ताओं के बकायेदारी में कनेक्शन काटे।
विज्ञापन


भोलेपुर स्थित खंड कार्यालय में एक्सईएन रमेश चंद्र चंद्र ने एसडीओ, जेई, टीजीटू व लाइनमैन के साथ बैठक की। इसमें कहा कि सरचार्ज माफी की जो योजना शुरू हुई है। इसके तहत उपभोक्ताओं के पंजीकरण करवाए जाए। बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाए। बैठक के बाद एक्सईएन ने टीम के साथ कमालगंज के शेखपुर गांव में पहुंच कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 140 कनेक्शन चेक किए गए और बकायेदारी में 41 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही नौ उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। एक्सईएन ने बताया कि रोजाना गांवों में अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें