फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख के ठगी के शिकार ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। बेटे की नौकरी लगवाने के लिए चार लाख रुपये ठग लिए जाने से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी। 26 जनवरी की सुबह शव देखकर चीत्कार मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत नीबकरोरी के मजरा नगला वाले निवासी किसान रघुनंदन लोधी उर्फ भूरे (53) खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। नीबकरोरी निवासी व्यक्ति ने उन्हें झांसा दिया कि वह उनके बेटे की बैंक में चपरासी की नौकरी लगवा देगा। करीब चार माह पूर्व उन्होंने खेत बेचकर डेढ़ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद अक्तूबर में फिर रुपये की मांग करने पर खेत गिरवी रखकर ढाई लाख रुपये दे दिए। बेटे की नौकरी न लगने पर रघुनंदन ने रुपये मांगे। वह आज-कल कर टहलाता रहा।

25 जनवरी को रुपये मांगने पर ठगी करने वाला व्यक्ति झगड़ा करने लगा। रुपये न मिलने से परेशान रघुनंदन देर रात घर से निकल गया। उसने गांव के बाहर संकिसा रोड पर खेत में खड़े पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। 26 जनवरी की सुबह लोगों ने शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को बेटे अतुल ने पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली के उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें