फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप में बैठी महिला के पर्स से पायल व झुमके चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। पिकअप में महिला के पर्स से जेवर और झुमके चोरी हो गए। उसके भाई ने दौड़ कर पिकअप रुकवा ली। तलाशी की बात आने पर दो महिलाओं ने उसके जेवर वापस कर दिए। तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


गांव उखरा निवासी एक महिला पिकअप से फर्रुखाबाद से नवाबगंज पहुंची। इसी में दो अन्य महिलाएं भी पिकअप पर सवार थीं। नवाबगंज में पिकअप से उतरने के बाद देखा कि उसका पर्स गायब है। इस पर उसके भाई ने दौड़ कर पिकअप को बाजार में रोक लिया। उसने चालक को बताया कि पर्स चोरी हो गया है। तभी पिकअप में बैठी एक महिला ने उसका पर्स दे दिया। पर्स चेक करने पर पता चला कि उसमें रखी पायल व झुमके गायब हैं।

इस पर महिला हंगामा करने लगी। बाजार में भीड़ लग गई और जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान लोगों ने पिकअप सवार दोनों महिलाओं की तलाशी लेने की बात कही। एक महिला ने उसकी पायल व दूसरी ने झुमकी वापस कर दीं। इसी दौरान सूचना पर यूपी-100 मौके पर पहुंच गई। पुलिस जीप की आवाज सुनकर पिकअप चली गई। महिला भी अपने जेवर लेकर घर चली गई। उसने भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। इसके चलते महिला का नाम पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें