फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 वर्ष पूर्व रंजिश में गोली मारकर की गई थी पिता पुत्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गए पिता-पुत्र की पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों ने वर्ष 2000 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें सिपाही सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अप्रैल में आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन


चार आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। एक आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ था। इसको नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे नोएडा से ले आई है।


गांव गुजरपुर निवासी वानजीत पुत्र सुंदरलाल से गांव के ही बनवारीलाल से विवाद चल रहा था। बनवारी लाल पुलिस में सिपाही के पद पर जनपद शाहजहांपुर में तैनात था। घटना के समय वनबारी छुट्टी पर आया हुआ था।

वानजीत अपने पुत्र बालकराम व रामसिंह के साथ खेत पर खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए गया था। इसी दौरान बनवारी ने अपने साथियों के साथ वानजीत व पुत्र राम सिंह को घेर लिया था। बालकराम उस समय शौच के लिए गया था।
विज्ञापन


बनवारी व उसके साथियों ने गाली गलौज करते हुए पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को बालकराम ने झाड़ियों में छुपकर देख लिया था। घटना के बाद वनबारी ने शाहजहांपुर पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी।

बालकराम की तहरीर पर बनवारी पुत्र उदय, शिवसिंह व एक किशोर, वीरेंद्र पुत्र सियाराम, कल्लू पुत्र शकूर खान निवासीगण गुजरपुर, अनार सिंह पुत्र झम्मन निवासी रोकरी, लज्जाराम पुत्र नेकसु निवासी भुंनी खेड़ा थाना कलान जनपद शाहजहांपुर के विरुद्ध हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना में किशोर को मुकदमे से निकाल दिया गया था। सभी आरोपी जमानत पर थे। आरोपी कल्लू पुत्र शकूर खान की 2 वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। पिता-पुत्र की हत्या के मामले में न्यायालय ने अप्रैल में सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

इसमें सुनवाई के दौरान आरोपी अनार सिंह अदालत में मौजूद नहीं था। अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया था। अनार सिंह 2 माह पूर्व ही घर में ताला डाल कर फरार हो गया था। इसकी तलाश में पुलिस भटक रही थी। आरोपी अनार सिंह को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर ले आई है।

आरोपी की गिरफ्तारी से वानजीत के परिवार में खुशी है। कंपिल प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


19 वर्ष पूर्व गोली मारकर की गई थी पिता-पुत्र की हत्या

फरार चल रहे आरोपी को पुलिस पकड़ लाई नोएडा से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें