फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को भगाने का आरोप लगने से दुखी महिला ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। मेरापुर थाना क्षेत्र के श्योगनपुर गांव निवासी एक महिला ने एक युवती को ले जाने का आरोप लगने पर शनिवार रात फांसी लगा कर जान दे दी। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने महिला के सास, ससुर को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


जनपद कानपुर देहात थाना रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चंदनपुर निवासी रीना (26) पुत्री संतोष यादव की शादी छह साल पहले मेरापुर थाना क्षेत्र के श्योगनपुर गांव निवासी बंटू यादव से हुई थी। बंटू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार देर रात रीना अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने झांका तो कमरे में देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। कमरे का गेट तोड़ कर किसी तरह शव को नीचे उतारा गया।

इसी दौरान मौके पर रीना के पिता भी आ गए। उन्होंने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के ससुर विजय यादव व सास मीना यादव को थाने ले गई। वहां विजय यादव ने बताया कि रीना करीब एक साल पहले अपने मायके चंदनपुर गई थी। इसी दौरान एक युवती उसके साथ बाजार गई थी। बाजार से वह युवती गायब हो गई थी। युवती के परिजनों ने रीना पर युवती को ले जाने का आरोप लगाया था। इसी बात से वह परेशान रहती थी। इसके चलते उसने फांसी लगा कर जान दे दी है। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला के पिता संतोष ने थाने में दी तहरीर में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें