फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन पहले रखे नौकर ने फैक्टरी से उड़ाए चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दराज में पैसे रख ताला लगा दूसरे दराज में चाबी रख मालिक चला गया था घर
विज्ञापन

थाना मोती नगर पुलिस ने किया मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शेरपुर कलां स्थित कपड़ा फैक्टरी में दस दिन पहले ऑफिस की देखभाल के लिए रखे नौकर ने दफ्तर से चार लाख उड़ा दिए। वारदात का पता उस समय चला जब शनिवार सुबह फैक्टरी मालिक दफ्तर पहुंचे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शेरपुर कलां स्थित रंजीत नगर निवासी करण साहनी की शिकायत पर फैक्टरी के नौकर वर्धमान कालोनी निवासी कमल किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

करण साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी रंजीत नगर इलाके में ही कपड़े की फैक्टरी है। उसने दफ्तर की देखभाल के लिए करीब दस दिन पहले आरोपी को काम पर रखा था। एक मार्च को वह घर जाने लगा तो उसने दफ्तर के अंदर दराज में चार लाख रुपये रखे और ताला लगाकर उसकी चाबी दूसरे दराज में रख दी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह फैक्टरी पहुंचा तो दराज खुला था और नौकर गायब था। उसने अंदर देखा तो पैसे गायब थे। उसने फैक्टरी के अन्य वर्करों से नौकर के बारे में पूछा लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें