इटावा बरेली-हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे सेफई रेफर कर दिया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुटरा कालोनी निवासी संतोष श्रीवास्तव का पुत्र निर्देश (25) शुक्रवार दोपहर तिर्वा कालोनी निवासी दोस्त शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव (28) पुत्र रामऔतार के साथ बाइक से नवाबगंज रिश्तेदारी में गया था।
शाम को लौटते समय इटावा-बरेली हाईवे पर जहानगंज बघार नाले के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।
आईटीआई चौकी प्रभारी रामकेश यादव घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने निर्देश को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल शैलेंद्र को सैफई रेफर कर दिया। जानकारी पर निर्देश के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे।
मां मुन्नीदेवी ने बताया कि पुत्र निर्देश की शादी एक साल पूर्व पूजा से हुई थी। उसकी फतेहगढ़ में सैलून की दुकान है। यहीं पर शैलेंद्र भी काम करता है।
कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल
इटावा-बरेली हाईवे पर जहानगंज बघार नाले के पास हुआ हादसा