फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आरोपियों को जेल भेजा, एक को सुधार गृह

विज्ञापन
rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
देवरिया। खामपार थानाक्षेत्र में युवती से गैंगरेप करने वाले चारो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के लिए चालान कर दिया। न्यायालय ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि एक नाबालिग को गोरखपुर बाल सुधार गृह  भेजा गया है। खामपार थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती छोटी बहन के साथ 30 मार्च की शाम को खेत की तरफ गई थी। युवती बहन को किनारे छोड़कर खेत में पहुंची तो गांव के ही चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। बुधवार की शाम को पीड़िता की मां ने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर खामपार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। गुरुवार को चारो को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

इसमें से एक आरोपी नाबालिग है। खामपार पुलिस ने चारों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चारों को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने तीन को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि चारों आरोपियों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।
पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस ः देवरिया। उमानगर मोहल्ले की रहने वाली निवेदिता श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति निवेश, ससुर कन्हैया और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें