फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में घुसने का किया प्रयास, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कंपिल(फर्रुखाबाद )। लगभग दो माह से कच्छाधारी गिरोह के बदमाशों की क्षेत्र में सक्रियता है। इससे थाना इलाके के कई गांवों के लोग दहशत में जी रहे हैं। ग्रामीण रातभर जागकर पहरेदारी करते हैं। गुरुवार की रात कच्छाधारी गिरोह के बदमाशों ने पहाड़पुर गांव के एक घर में घुसने का प्रयास किया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ दिया।


थानाक्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी ब्रजराज सिंह के घर के पीछे खेत हैं। इसमें पतेल खड़ी है। ब्रजराज, इनका बेटा पारसनाथ व पारसनाथ की पत्नी गुड़िया छत पर लेटी थीं। बदमाशों ने पीछे की दीवार से चढ़ने का प्रयास किया। आहट होने पर गुड़िया जाग गईं। इन्होंने टार्च की रोशनी में देखा कि असलहाधारी दर्जन भर बदमाश दीवार के सहारे छत पर चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर गुड़िया ने शोर मचा दिया। ग्रामीण छतों पर चढ़कर फायरिंग करने लगे। गांव के अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर घरों से निकल आए। इन्होंने बदमाशों को खेतों में घेरने का प्रयास किया। बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने रात में ही घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद सीओ अखिलेश राय कायमगंज, शमसाबाद व मेरापुर थाना पुलिस के साथ गांव पहुंचे। सीओ ने फोर्स के साथ खेतों में कांबिंग की। बदमाशों का पता नहीं चला। प्रभारी थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि बदमाशों की सूचनापर कांबिंग की गई। कोई नहीं मिला।

ग्रामीणों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा
सीओ ने फोर्स के साथ खेतों में की कांबिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें