फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगा रहे युवक ने गोली मारकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कमालगंज(फर्रुखाबाद)। मक्का की फसल में पानी लगाने गए पूर्व प्रधान के पुत्र की बुधवार भोर गोली लगने से मौत हो गई। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच पड़ताल की। जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया। खेत में पड़ा मिला तमंचा पिता ने पुलिस को सौंप दिया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर निवासी पूर्व प्रधान सुखचरन कटियार का बेटा अजीत कटियार (28) मंगलवार को मक्का के खेत में पानी लगाने गया था। बुधवार की सुबह करीब चार बजे फायर की आवाज होने पर साझेदार श्रीराम और शोभित ने इसकी सूचना मृतक के ताऊ हरीशचंद्र को दी। परिवार के लोग मौके पर गए। अजीत की हत्या की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


एसओ प्रदीप सिंह खेत पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सुरेंद्र तिवारी के साथ ही डॉग स्क्वायड और फिगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंच गई। अजीत के कनपटी पर गोली लगी थी। परिजनों ने किसी से रंजिश न होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को मौके पर न तो कोई तमंचा मिला और न ही किसी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दोपहर के समय परिवार के लोग थाने पहुंचे और तमंचा और उसमें फंसा कारतूस पुलिस को सौंप दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे ने आत्महत्या की है। आखिर उसने जान क्यों दी इसकी जानकारी नहीं है। एसओ ने बताया कि युवक ने आत्महत्या किस कारण की, इसकी परिवार के लोग कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। इस कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना स्थल पर जांच के दौरान उनको कोई तमंचा नहीं मिला था। इसके बाद तमंचा परिवार के लोग थाने लेकर आए। आत्महत्या का मामला संदिग्ध होने के कारण जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें