फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कमालगंज(फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ छह माह तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब युवती ने शादी की बात कही तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती के भाई ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी ने थाने में दी तहरीर में कहा कि वह तथा उसके पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर में उसकी 22 वर्षीय बहन व अन्य परिजन रहते हैं। शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी युवक ने उसकी बहन को शादी का झांसा दिया और छह माह तक बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाए। तीन जून की रात युवक उसके घर आया तो मोहल्लेवालों ने उसे पकड़ लिया लेकिन वह चकमा देकर भाग गया। छह जून को युवक ने बहन को फोन करके गुरसहायगंज बुलाया। बहन ने जब युवक से निकाह करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। युवक ने बहन को धमकी दी कि अगर निकाह का दबाव बनाया तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें