फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने बाउंड्रीवाल तोड़ी, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। मेरापुर थानाक्षेत्र के मनोहर नगर गांव में दबंगों ने एक वृद्धा की भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल को ढहा दिया। वृद्धा ने थाने में तहरीर देकर दबंगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव मनोहर नगर (मजरा पिलखना) निवासी राजेश यादव, महेश यादव पुत्र स्व. महावीर ने गांव निवासी स्व. लालाराम की सवा दो बीघा जमीन आठ वर्ष पूर्व खरीदी थी। इस पर तीन वर्ष पूर्व राजेश यादव व महेश यादव ने बाउंड्रीवाल बनवा दी थी। रविवार रात गांव के 15 दबंगों ने करीब 30 मीटर लंबी व 2 मीटर ऊंची पक्की दीवार को ढहा दिया। मेरापुर थाने में महेश यादव की मां सिंचाई विभाग की रिटायर्ड सुपरवाइजर वृद्धा सुखदेवी ने 15 नामजद दबंगाें के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

कहा कि फायरिंग में वृद्धा व उसका नाती बाल-बाल बच गया। सूचना पर अचरा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख कर आरोपी मौके से भाग गए। सुखदेवी ने बताया की जब हम घटना की तहरीर देने अचरा चौकी पर गई तो दरोगा ने थाने टरका दिया। अचरा चौकी इंचार्ज जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि घटना की तहरीर मिल गई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें