फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने ग्रामीण को पीटकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद/नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। दोस्त के साथ डीजल लेकर लौट रहे बाइक सवार ग्रामीण से लुटेरों ने नवाबगंज-मंझना मार्ग पर बघार पुल के पास पीटकर बाइक, नगदी व 40 लीटर डीजल लूट लिया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। सूचना पर सीओ कायमगंज मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने नवाबगंज थाने में चार लुटेरों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा निवासी सोनू पुत्र देवेंद्र कुमार सोमवार रात बाइक से चिलसरा डीजल लेने अपने दोस्त के साथ गए थे। सोनू के मुताबिक रात करीब 9 बजे नवाबगंज-मंझना मार्ग पर बघार पुल के पास चार-पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाश मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


तमंचा लगाकर बदमाशों ने बाइक, मोबाइल, 40 लीटर डीजल और 500 रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कार से भाग गए। पीड़ित ने शमसाबाद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। रात में ही सीओ कायमगंज नरेश कुमार और एसओ रविंद्रनाथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मंगलवार को सोनू ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि रात में वह थाने शिकायत करने आया तो ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता कर भगा दिया था। एसओ रजनीश चौहान ने बताया कि चार लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित के साथ अगर अभद्रता हुई है तो सिपाहियों को बुलाकर उनकी पहचान करवाई जाएगी।
विज्ञापन


-बाइक, रुपये और 40 लीटर डीजल ले गए
-सीओ कायमगंज मौके पर पहुंचे, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें