फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के पास खेत जा रही बालिका से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा की कटरी में खेत पर काम कर रहे पिता को खाना देने जा रही दस वर्षीय बालिका को एक युवक ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर पिता और खेत पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक को आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ कर उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति रविवार सुबह गंगा कटरी स्थित खेत खेत पर गया था। दोपहर को उसकी दस वर्षीय बेटी उसे खेत पर खाना देने आ रही थी। तभी मोहल्ला निवासी युवक ने बालिका को रास्ते में पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच कर ले गया। वह बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर पिता आवाज सुनकर खेत पर काम कर रहे अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ लिया। उसकी डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के पहुंचने पर पिता ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

कोतवाली पहुंच कर पिता ने बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की तहरीर दी है। कोतवाल रजनेश चौहान ने बताया कि दुष्कर्म का प्रयास का मामला नहीं है। युवक ने बालिका से छेड़छाड़ की थी। पकड़ा गया आरोपी युवक करीब 15 दिन पूर्व अवैध तमंचे के साथ भी पकड़ा गया था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें