फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से वहीं के रहने वाले चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। स्थानीय पुलिस पीड़ित को दो दिन टरकाती रही। एसपी के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार रात चारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को किशोरी के पिता मजदूरी करने गए थे। सुबह करीब 10 बजे किशोरी मक्का की फसल की सिंचाई कर घर लौट रही थी। रास्ते में नींबू के बाग के पास उसे गांव के चार लोग मिले। उन्होंने किशोरी के गले में अंगौछा डालकर रोक लिया और बाग में खींचकर ले गए। वहां चारों ने दुष्कर्म किया। चीखपुकार पर गांव के कुछ लोग पहुंचे और किशोरी को बचाया।
किशोरी के पिता ने कोतवाली में सूचना दी, मगर पुलिस ने टरका दिया। आरोपियों ने किशोरी के परिजनों को धमकी भी दी कि यदि शिकायत की तो जान से मार डालेंगे। पिता ने आरोपियों से जान का खतरा बताया।
विज्ञापन

कोतवाली में सुनवाई न होने पर किशोरी के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर पुलिस ने राजकुमार, रक्षपाल, वीपी, विजय प्रकाश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें