फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटने के बाद युवक के बाल मुंडवाए, वीडियो वायरल

विज्ञापन
ग्रामीण के सिर पर चौराहा बनाते युवक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर उसके सिर के बाल मुंडवा कर चौराहा बना दिया गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने प्रधानपति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टी खुर्द निवासी रवि कुमार शनिवार सुबह 10 बजे गांव गैसिंगपुर निवासी इमरान उर्फ हुर्रा के टेंपो में बैठकर अपने गांव जा रहा था। निसाई गांव के सामने परमानंद उर्फ नंदू, विवेक, विजय, सुमित ने टेंपो रोक लिया। उन्होंने जातिसूचक गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीटा। गाड़ी में डालकर यह लोग विवेक के घर ले गए।
वहां निसाई गांव की प्रधान गीता देवी के पति सतेंद्र सिंह राठौर भी मौजूद थे। प्रधान पति के सामने ही रवि के सिर के बाल मुंडवा कर चौराहा बनाया गया। पीड़ित ने इस मामले की थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रविवार को प्रधान पति सतेंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें