फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में शराब को लेकर विवाद, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। क्षेत्र के गांव सिवारा मुकुट में शादी समारोह के दौरान शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के चचेरे भाई की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। चचेरा भाई जान बचाने के लिए अपनी ससुराल में छिपा तो वधू पक्ष के लोगों ने वहां हमला बोल दिया। जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव सिवारा मुकुट निवासी ओमकार सिंह की पुत्री की बरात गुरुवार को जिला कासगंज के थाना गंजडुंडवारा के गांव नवादा से आई थी। द्वारचार के बाद रात करीब दो बजे दावत चल रही थी। खाना खाने के दौरान शराब पीने को लेकर कुछ बरातियों में विवाद हो गया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के चचेरे भाई गौरव की जमकर धुनाई कर दी। गौरव की गांव के ही सुनील के घर ससुराल है।
वह अपनी ससुराल में जाकर छिप गया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने सुनील के घर पर हमला बोल दिया और गौरव को पकड़कर जनवासे की ओर ले जाने लगे। सुनील ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चल गए।
विज्ञापन

मारपीट व पथराव में गौरव, उसकी सास शांति देवी व चचिया ससुर तेजपाल घायल हो गए। घटना के बाद गौरव अपने गांव नवादा चला गया। सुनील अपनी घायल मां शांति को थाने लेकर पहुंचा और तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल शांति का सीएचसी कायमगंज में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें