फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से चेन तोड़ी, युवती को पकड़ा

विज्ञापन
चौक पर घटना की जानकारी देती उमा देवी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बैंक से रुपये निकालने जा रही एक महिला के साथ ई-रिक्शा पर बैठी एक युवती ने गले से चेन तोड़ ली। चौक पर महिला को शक हुआ, तो युवती को पकड़कर पुलिस के सामने तलाशी ली। उसके पास चेन बरामद हो गई। आरोपी युवती के साथ एक बच्चा भी था। पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के भोलेपुर निवासी उमा बुधवार दोपहर चौक स्थित कोऑपरेटिव बैंक से रुपये निकालने गई थीं। वह लालगेट से ई-रिक्शा पर बैठीं। उसी पर एक युवती मासूम बच्चे को लिए बैठी थी। उमा चौक पर उतरीं, तो गले में चेन नहीं थी। उन्होंने शोर मचाकर युवती को पकड़ लिया।
उसी समय वहां पहुंचे टीएसआई रजनेश यादव के सामने युवती की तलाशी ली गई, तो उसके पास चेन बरामद हो गई। टीएसआई की सूचना पर आरोपी को महिला दरोगा साधना सिंह के साथ कोतवाली भेज दिया गया। पीड़ित उमा ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि देर रात तक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें