फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और जरदोजी व्यापारी से 5.39 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हजयात्रा के नाम पर एक और जरदोजी व्यापारी से 5.39 लाख रुपये की ठगी हुई है। शनिवार को दो व्यापारियों से 24.39 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आ चुका है। यह दोनों व्यापारी रविवार को कानपुर के लाल इमली में रहने वाले एजेंट के घर पहुंचे तो वह मिला नहीं। उसके पिता ने फोन पर बात कराई तो उसने रुपये लौटाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शहर में हजयात्रा के नाम पर दो लोगों से 24.39 लाख रुपये की ठगी के बाद तीसरा मामला भी सामने आया है। मोहल्ला घेर शामू खां निवासी लियाकत अली का जयपुर में जरदोजी का कारोबार है। उन्होंने भी कानपुर के एजेंट को हजयात्रा पर जाने के लिए 5.39 लाख रुपये दिए थे। मगर यात्रा पर जाने की तिथि पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। रविवार को उससे फोन पर बात हुई। एजेंट ने रुपये वापस करने की बात कही है।
इसके अलावा घोड़ा नखास के शकील और सलीम से हुई 24.39 लाख रुपये की ठगी के बाद वह ट्रेवल एजेंट की तलाश में दिल्ली गए। वहां सफलता न मिलने के बाद वह कानपुर लाल इमली इलाके में पहुंचे। वहां एजेंट के घर पर जाकर बात की। शकील ने बताया कि घर पर एजेंट के पिता मिले।
विज्ञापन

उन्होंने अपने बेटे से बात कराई। एजेंट ने धीरे-धीरे रुपये वापस करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल उससे फोन पर बात चल रही है। सलीम के भाई अकरम ने बताया कि एजेंट ने उनकी टिकटों को अधिक रुपये लेकर किसी और को बेच दिया। फिलहाल उसके आश्वासन पर रुपये मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें