फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति को पीटा, 10 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। पति के साथ बाजार गई महिला पर बाइक सवार तीन युवकों ने फब्तियां कस दीं। पति ने विरोध किया तो गांव से सात साथियों को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। चौकी में हंगामा कर पुलिस से अभद्रता की। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम एक गांव निवासी महिला पति के साथ गांव सिवारा के बाजार आई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन दोस्तों ने महिला पर अश्लील फब्तियां कस छेड़छाड़ की। पति ने विरोध किया तो तीनों ने अपने गांव में फोन कर सात साथियों को बुला लिया। इसके बाद महिला के पति की बीच बाजार पिटाई कर दी। सूचना पर सिवारा चौकी की पुलिस और मारपीट व छेड़छाड़ करने वाले तीनों दोस्तों को पकड़कर चौकी लाई।
तीनों दोस्तों के साथी चौकी पर पहुंच गए और हंगामा कर पुलिस के साथ अभद्रता की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव सिवारा मुकुट निवासी अर्जुन, अंकित व प्रशांत व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें