फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी युवक की बुधवार रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव घर के बरामदे में पड़ा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नगला फुलू निवासी सीताराम कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर में परिवार सहित रहते हैं। वह खेती करते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका पुत्र रमाकांत (35) की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घर के बरामदे में लहूलुहान शव पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि रमाकांत बाहर से चीखते हुए आया और बरामदे में गिर पड़ा।
रमाकांत को घर के बाहर गोली मारी गई है। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन की। इसी बीच चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव भी पहुंचे और कई लोगों की ओर इशारा करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया। रमाकांत की दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी। पत्नी ममता, मां चंद्रावती रो-रोकर बेहाल हो गईं। रमाकांत के तीन बच्चे हैं। वह भी खेती करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें