फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट कर 50 हजार छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। थानाक्षेत्र के सिवारा स्थित पंप के कर्मचारी को बोतल में पेट्रोल न देने पर एक युवक ने साथियों के मिलकर पीट दिया। कर्मचारी ने आरोपियों पर 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के नगला भूड़ गांव निवासी प्रदीप कुमार सिवारा स्थित एक पेट्रोल पंप में नौकरी करता है। प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार की शाम चिकनइया गांव निवासी एक युवक बोतल में पेट्रोल लेने के लिए पंप पर आया। उसने बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर युवक ने फोन कर गांव से साथियों को बुला लिया।
इसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी वहां से चले गए। दोनों पक्षों में शुक्रवार देर रात तक समझौते को लेकर पंचायत चलती रही। प्रदीप ने शनिवार को आरोपियों पर मारपीट कर पेट्रोल की बिक्री के 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें