फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहन लाल अग्रवाल ने बताया कि उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने जिला संघों के अनुरोध पर पंजीकरण की तिथि पांच अगस्त तक बढ़ा दी है। अब अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 एवं रणजी खिलाड़ी का
विज्ञापन
पंजीकरण इस तिथि तक कराया जा सकता है। खिलाड़ी आधारकार्ड, हाईस्कूल मार्कशीट की फोटोकॉपी देकर पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि जिन खिलाड़ियों ने 2020-21 में फार्म भरा था, उनका पंजीकरण निशुल्क होगा। 2021-22 के लिए दोपहर 12 से तीन बजे तक शुल्क जमा करके फार्म भरे जा सकेंगे। (संवाद)