फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए शनिवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें डाक मतपत्र की गणना व निरस्त करने के मानक व सावधानियों की जानकारी दी गई। कुल 16 टीमें बनाईं गईं हैं। प्रत्येक टीम 500 डाक मतों की गिनती करेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को मतगणना होनी है। सातनपुर मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। ईवीएम से पहले पोस्टल बैलेट(डाक मतपत्र) की गणना की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में चार-चार टीमों के हिसाब से 16 मतगणना टीमें बनाई गई हैं। सभी टीमों में माइक्रो आब्जर्वर, सुपरवाइजर सहित कुल 80 कर्मचारी लगाए जाएंगे। कलक्ट्रेट सभागार में जिला
विकास अधिकारी यागेंद्र कुमार पाठक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनुराग जैन व जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश बघेल ने मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।
बताया कि 500 डाक मतों पर एक टीम लगाई जाएगी। 9 मार्च तक आने वाले पोस्टल बैलेट गणना में शामिल किए जाएंगे। वैध
और अवैध मतपत्र की पहचान बताई गई। गणना के बाद सभी मतपत्र लिफाफे में सील किए जाएंगे। प्रत्याशी की जीत का अंतर प्राप्त कुल डाक मतपत्रों से कम हो तो दोबारा सत्यापन किया जा सकता है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल ने बताया
विज्ञापन

कि शनिवार तक चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 4300 डाक मतपत्र आ चुके हैं। एक टीम को अधिकतम 500 डाक मतपत्र गणना के लिए दिए जाएंगे। इसी हिसाब से टेबिल भी लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें