फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर व पुलिस कर्मियों सहित 62 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में कोरोना जांच के लिए नमूना लेता कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 62 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें डॉक्टर, पुलिस कर्मी व सेंट्रल जेल का कैदी भी शामिल है। जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 410 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार सिविल अस्पताल लिंजीगंज व श्यामनगर निवासी दो महिला डॉक्टर, जीआरपी फतेहगढ़ का सिपाही, पुलिस लाइन की महिला आरक्षी, कमालगंज थाने का दीवान, सीएमओ कार्यालय व लोहिया अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मी, सेंट्रल जेल का एक कैदी, पशुधन प्रसार अधिकारी खुदागंज व नवाबगंज नगर पंचायत कर्मी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कुल 62 संक्रमितों में 42 मरीज ब्लाक बढ़पुर व शहरी क्षेत्र के हैं।
इसके अलावा कमालगंज क्षेत्र से 13, कायमगंज से तीन, नवाबगंज व शमसाबाद क्षेत्र के दो-दो लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। 41 मरीजों की जांच अभी शेष है। इनमें 314 जिले में 23 जिले के बाहर होम आइसोलेशन में हैं, 22 बंदियों को जेल के अस्पतालों में रखा गया है। 10 मरीज जिले के बाहर अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 43 मरीज होम आइसोलेशन से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के सिविल अस्पताल लिंजीगंज में मंगलवार को एंटीजन किट से खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की जांच की गई। इसमें कादरी गेट पुलिस चौकी के दो सिपाही व शहर के 15 अन्य लोग कोरोना संक्रमित मिले। रैपिड रिस्पांस टीम प्रभारी संजय बाथम ने मरीजों की ट्रेसिंग कर उनके घरों पर दवाई उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें