फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में दीपदान कर छोड़े तांबे के सर्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। देव दिवाली पर पांचाल घाट दीयों की प्रकाश से जगमगा उठा। कैलाश सेवा संस्थान की ओर से 11 हजार दीये जलाकर नदी में तांबे के सर्प के सर्पों को प्रवाहित किया गया। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल की देखरेख में शाम छह बजे मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शिवतांडव, गंगा लहरी का पाठ किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक वेदमंत्रोच्चार के साथ पूजन कार्यक्रम चला।
शहर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव और सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने अतिथि के रूप में पूजन किया। घाट को दीयों से सजाया गया। दीप गंगा में प्रवाहित भी किए गए। काल सर्प योग से छुटकारा पाने के लिए लोगों ने चांदी और तांबे से बने सर्पों को गंगा में प्रवाहित किया।
विज्ञापन

आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन दीपदान करने से बड़ा पुण्यफल मिलता है। उन्होेंने लोगों को गंगा की स्वच्छता, स्वाभिमान, प्रतिष्ठा, निर्मलता बनाए रखने में सहयोग करने की शपथ दिलाई। संगीता चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, रचना, आदित्य दीक्षित, मुकेश, गोविंद मिश्रा, देवेंद्र, अनुपम शुक्ला आदि मौजूद रहे्।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें