फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के साथ नमक, चना, तेल न देने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला गढ़ी कोहना में राशन के साथ नमक, चना, तेल न मिलने पर कार्डधारकों का कोटेदार से विवाद हो गया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। पूर्ति निरीक्षक के समझाने और आश्वासन देने पर अंतिम दिन सोमवार को सिर्फ राशन वितरित किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला गढ़ी कोहना के कोटेदार देवेंद्र कुमार को खाद्य विभाग के गोदाम से राशन (गेहूं-चावल) के साथ नमक, चना और तेल नहीं दिया गया। रविवार को उन्होंने राशन वितरण शुरू किया। ई-पास मशीन पर अंगूठा लगते ही कार्डधारक को राशन के साथ नमक, चना, तेल का भी वितरण दिख रहा था। इसकी जानकारी होने पर दो सभासदों के नेतृत्व में कार्डधारकों ने विरोध किया और कोटेदार पर नमक, चना, तेल हड़पने के आरोप लगाने लगे।
कोटेदार ने गोदाम से ही यह चीजें न मिलने की बात कही, इसके बावजूद कोई नहीं माना। मामला डीएसओ कार्यालय पहुंचने पर पूर्ति निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने फोन पर सभासदों से बात की और कहा कि ऑनलाइन वितरण भले ही दिख रहा है, लेकिन गोदाम से कोटेदार को नमक, चना, तेल नहीं मिला। 28 मार्च को राशन वितरण की अंतिम तिथि है, इससे वितरण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

नमक, चना, तेल मिलते ही कार्डधारकों को वितरित कराया जाएगा। कोटेदार के पुत्र आकाश मिश्रा ने बताया कि रविवार को वितरण बंद रहा था। सोमवार को सुबह से राशन वितरण किया जा रहा है। नमक, चना, तेल मिलने पर कार्डधारकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें