फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछाड़ खाकर गिरी कांग्रेस, 7626 वोटों पर सिमटे सभी प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव में इस बार जोरशोर से कूदी कांग्रेस जिले में पछाड़ खाकर गिर गई। चारों सीटों पर कांगेस प्रत्याशी कुल 7642 वोटों पर सिमट गए। खास बात तो यह है कि सबसे बड़े चेहरे पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस प्रत्याशियों में तीसरे नंबर पर रहीं। उनसे कम वोट अमृतपुर क्षेत्र के प्रत्याशी को मिले।
विज्ञापन

चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद ने जिला कांग्रेस संगठन की राय लिए बिना ही सदर सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। तब पार्टी ने प्रत्याशियों को टिकट भी नहीं दिए थे। इसी के बाद संगठन में फूट पड़ गई और जिलाध्यक्ष विजय कटियार कई पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस छोड़ बसपा में चले गए।
इसके बाद टिकट घोषित हुए तो चुनाव लड़ने की तैयारी में बैठे अन्य पदाधिकारी भी रूठ गए। इससे जिला संगठन ही कमजोर पड़ गया। इसका नतीजा यह हुआ कि चुनाव के परिणाम आए तो जिले में कांग्रेस औंधेमुंह गिरती नजर आई। विधानसभा क्षेत्र कायमगंज से शकुंतला देवी को चारों प्रत्याशियों में सर्वाधिक 2243 वोट मिले।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर भोजपुर प्रत्याशी अर्चना राठौर रहीं और 2053 वोट पर सिमट गईं। चारों प्रत्याशियों के कर्णधार व कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपना सम्मान नहीं बचा सके।
उनकी पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद सदर सीट से चुनाव लड़ी और उन्हें मात्र 2033 वोट ही मिल सके। इससे वह चारों प्रत्याशियों में तीसरे नंबर पर रहीं। अमृतपुर सीट से प्रत्याशी शुभम तिवारी को सबसे कम मात्र 1313 वोट ही मिले। कांग्रेस के सभी प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें