फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के नाम पर कांग्रेस ने देश को बांटा-उमा

Thu, 09 Feb 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
भाजपा की चुनावी जनसभा में मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 देश को धर्म के नाम पर कांग्रेस ने बांटा है। आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार को जन्म कांग्रेस ने दिया है। यह बातें केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार को जहानगंज में भोजपुर के भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौर के पक्ष में चुनावी जन सभा में कहीं। उन्होंने कन्नौज की सांसद डिंपल यादव को ललकारते हुए कहा कि उनके पति अखिलेश ने अपनी साख खो दी है। बेटियों की इज्जत लूटने वालों को सपा सरकार में जमानत मिली है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के समय नरेंद्र मोदी का जन्म भी नहीं हुआ था, पर धर्म के नाम पर बंटवारा करने की तोहमत प्रधानमंत्री पर थोपी जा रही है। एक-दूसरे का हाथ पकड़े कांग्रेस और सपा अपराधियों को संरक्षण देने वाले, दुराचारियों की मदद करने वाले हैं।

कांग्रेस नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से मायावती के पास रखे नोट कागज के टुकड़े हो गए। यूपी में सरकारी अस्पतालों में दवा की खानापूर्ति होती है। सरकारी स्कूल में नाममात्र के लिए पढ़ाई होती है। भाजपा यदि सत्ता में आई तो सरकारी-प्राइवेट का भेद मिटाकर गरीब और अमीर की खाई पट जाएगी। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में बेटियों की इज्जत लुटने के बाद यदि डिंपल ने अपने पति अखिलेश को समझाया होता तो आज वह जनता के बीच पहुंचकर वोट मांगने की हकदार थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही आठ दिन के अंदर कानून व्यवस्था बदल जाएगी। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, विमल कटियार, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह राठौर, शैलेंद्र राजपूत, अरविंद कुमार, मोनू राठौर, डा. राजेश्वर सिंह, हर्षित कटियार, सौरभ कटियार, मनोज हलवाई, जोगेंद्र सिंह, अतर सिंह, रामनिवास शर्मा, भूदेव राजपूत, गेंदालाल पाल और शैलेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें