फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुलता नथुआपुर का सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
्राथमिक विद्यालय नथुआपुर के पास बने शौचालय में पड़े ताले। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नहीं खुलता नथुआपुर का सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

कमालगंज। फतेहपुर कायस्थान ग्राम पंचायत का सामुदायिक शौचालय लोगों के लिए अभी भी नहीं खोला जा रहा। शौचालय चालू न होने पर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालय नथुआपुर के पास ग्राम पंचायत का सामुदायिक शौचालय पूर्व प्रधान के कार्यकाल में बनवाया गया था। शौचालय का स्थान बीच गांव में होने से लोगों को उम्मीद थी कि इससे खासकर महिलाओं व बच्चों को सुविधा होगी। उन्हें खुले में शौच से मुक्ति मिलेगी। लेकिन शौचालय के पुरुष व महिला दोनों ब्लाक में ताला पड़ा रहता है।
ग्रामीणों ने कहा कि शौचालय बनवाने में सरकारी धन लगाया गया। लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। शौचालय की चाबी स्वयं सहायता समूह के पास है। समूह द्वारा संचालन नहीं किया जा रहा है। ग्राम प्रधान कश्मीर सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति के पास पहले चाबी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लेने की रंजिश में उसने शौचालय की सीट आदि तोड़ डाली। इसकी सूचना पुलिस को दी जा चुकी है। सचिव नीरू दीक्षित का कहना है कि जो तोड़फोड़ की गई थी। उसे सही कराया जा रहा है। बिजली फिटिंग भी ठीक कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें