फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधानों सहित 55 पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र के नया नगला गांव में सपा व निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच रविवार को हुई नारेबाजी और हाथापाई के मामले में दो प्रधानों समेत 55 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के नया नगला गांव में अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव व समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव के समर्थक प्रचार के दौरान आमने-सामने आ गए थे। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी और हाथापाई हो गई थी।
दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल वीडियो को पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर जांच करने के आदेश दिए थे। थाने के दरोगा सरताज मोहम्मद ने गांव जाकर पूरे मामले की जांच की।
विज्ञापन

दरोगा ने सपा प्रत्याशी समर्थक मेरापुर थाना के नदौरा गांव निवासी भोला यादव, नवाबगंज थाना के हरदुआ गांव निवासी चरन सिंह, नगला छब्ब गांव निवासी रामवरन व निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक धूरीहार गांव के प्रधान संतोष यादव, सितवनपुर पिथू गांव के प्रधान शेर बहादुर व दोनों पक्ष के 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर दोनों प्रत्याशियों के 55 समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें