फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन महासचिव की कोतवाल से नोकझोंक

विज्ञापन
कलक्ट्रेट तिराहे पर फतेहगढ़ कोतवाल की वकील से होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कचहरी जाते वक्त बैरियर पर कार रोके जाने पर बार एसोसिएशन के महासचिव की कोतवाली प्रभारी से नोकझोंक हो गई। सूचना मिलने पर तमाम अधिवक्ता भी वहां पहुंच गए। आधे घंटे तक विवाद चलता रहा। कोतवाली ने मामले में सीओ सिटी से बात की। तब आधे घंटे बाद महासचिव की कार को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के नामांकन को लेकर फतेहगढ़ बड़े चौराहे से ही कचहरी की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों का प्रवेश पर रोक दिया गया है। सोमवार को बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया अपने कैंट स्थित आवास से कचहरी के लिए निकले। बड़े चौराहे पर परिचय देने के बाद पुलिस ने उनकी कार को आगे जाने दिया। उसके बाद कचहरी तिराहे पर लगे बैरियर पर पुलिस कर्मियों ने उनकी कार को रोक दिया।
महासचिव ने परिचय दिया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने बताया कि आला अधिकारियों का आदेश है कोई भी कार प्रवेश नहीं करेगी। महासचिव संजीव पारिया कार से नीचे उतर आए। इस बाद पुलिस कर्मियों से नोकझोंक होने लगी। शोर सुनकर फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संजीव पारिया से कहा कि किसी की कार अंदर नहीं जाएगी। इस पर संजीव ने बैरियर तोड़ने की चेतावनी दी और कहा कि इस तरह उनको कचहरी जाने से नहीं रोका जा सकता है।
विज्ञापन

इस बीच जानकारी मिलने पर तमाम अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए। बार एसोसिएशन के महासचिव की कोतवाली प्रभारी से नोकझोंक भी हुई। महासचिव की कार के पीछे वाहनों की लाइन लग गई। कोतवाली प्रभारी ने सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह से मामले को लेकर बात की।
इसके बाद संजीव पारिया की कार को अंदर जाने दिया गया। लगभग आधे घंटे तक वहां पर अफरा-तफरी बनी रही। महासचिव संजीव पारिया ने बताया कि इससे पहले हुए चुनावों में नामांकन के दौरान किसी भी वकील को कचहरी जाने से नहीं रोका गया था। उनको भी बेवजह परेशान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें